अपराध

दो मोटर सायकल में हुई भिड़ंत, छ: लोग घायल

तीन गंभीर रूप से घायल को किया गया रिफर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. वनांचल ग्राम गाड़ाघाट में सोमवार 17 जुलाई की रात दो मोटर सायकल में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों मोटर सायकल में सवार 6 लोग घायल हो गये. मामले की जानकारी ग्रामीणा को हुई जिसके बाद निजी वाहन से घायलों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया. जानकारी अनुसार गिरधारी यादव पिता घंसूराम उम्र 21 साल, रामकुमार यादव पिता घसिया उम्र लगभग 30 साल व खेमलाल यादव पिता मन्नेलाल उम्र 31 साल सभी निवासी नवागांव बरगांव अपने गांव जा रहे थे वहीं प्रमोद गोंड़ पिता ढेलू उम्र 20 साल, नीरज नेताम पिता मुकुट तथा राहुल छेदैया पिता राजाराम सभी निवासी ग्राम गातापार जंगल अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी ग्राम गाड़ाघाट जंगल पहुंचते ही दोनों मोटर सायकल की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे सभी 6 लोग घायल हो गये. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि 3 लोगों को गंभीर चोट लगी है. मामले की जानकारी होते ही खैरागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति प्रकाश मंडावी के द्वारा निजी वाहन से सभी घायलों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल राहुल, नीरज व रामकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर किया गया वहीं गिरधारी, प्रमोद व खेमलाल जिन्हें कम चोट लगी है उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की रात तकरीबन 7 बजे की है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page