KCG

तालाब में डुबने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. तालाब में डुबने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी अनुसार 7 नवंबर को शाम को घर से खेलने निकली कोमल कुंजाम उम्र 7 साल पिता संतोष कुंजाम निवासी बरबसपुर ईटार शाम 5 बजे खेलते हुये तालाब के पास पहुंच गई जहां अचानक खेलते हुये उसका पैर फिसल गया और तालाब में जा गिरी और पानी की गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे ढूंढना शुरू किया तब रात में तालाब के पास बच्ची का चप्पल मिला। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि तालाब में डूबने से बालिका की मौत हुई होगी। मृत बालिका के शव को रात भर ढूंढने के बाद सुबह 9 बजे करीब गातापार जंगल पुलिस के मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। शाम मिलने के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव में मृत बालिका का अंतिम संस्कार किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page