KCG

जालबांधा-पवनतरा सहित आसपास के क्षेत्रों में असमय बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम जालबांधा पवनतरा एवं आसपास के क्षेत्रों में असमय बिजली कटौती की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने मुख्य अभियंता विद्युत विभाग जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को एक आवेदन सौंपकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि ग्राम जालबांधा पवनतरा तथा आस-पास के क्षेत्रों में लगातार असमय व अनियोजित रूप से बिजली कटौती की जा रही है जिससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है वहीं गर्मी में किसानों को सिंचाई कार्यों में भी दिक्कतें हो रही हैं और घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसाय बाधित हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान रिंकू गुप्ता, अशोक साहू, खुमान वर्मा, महेंद साहू, शुभम वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page