KCG

जालबांधा के पीएमश्री विद्यालय पहुंचे एसडीएम, विद्यार्थियों से किया संवाद

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। अनुविभागीय अधिकारी टंकेश्वर साहू ने शनिवार को पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जालबांधा का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों से अध्ययन विषय चयन उच्च शिक्षा करियर निर्माण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन अनुशासन समय का सदुपयोग और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। टंकेश्वर साहू ने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है। बेहतर भविष्य के लिए संचार कौशल नेतृत्व क्षमता समस्या समाधान टीम वर्क डिजिटल साक्षरता और रचनात्मक सोच जैसे कौशल विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकास पर ध्यान देने और रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके प्रेरक विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास चरित्र निर्माण सकारात्मक सोच राष्ट्रप्रेम और सतत परिश्रम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको संदेश का महत्व भी समझाया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के संतुलित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग मुख्य रूप से अध्ययन और आवश्यक शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखना चाहिए तथा सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स पर अनावश्यक समय व्यतीत करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को पुस्तक पठन खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया है। निरीक्षण के समय प्रभारी प्राचार्य हेमसिंह वर्मा एवं संकुल समन्वयक मधुर सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page