KCG

ग्राम कोपरो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

खैरागढ़। ग्राम कोपरो में भारतीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समस्त बौद्ध समाज के अनुयायियों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों तथा संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद किया गया। उपस्थितजनों ने संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं न्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लक्ष्मण लाल बोरकर (पूर्व अध्यक्ष, साल्हेवारा), असम डोंगरे (सचिव, साल्हेवारा), सुकराजी खोबरागढ़े, शिराजी खोबरागढ़े, राजेश बोरकर (शिक्षक), दिनेश कुमार बोरकर (जिला महासचिव, केसीजी) सहित समस्त ग्रामवासी कोपरो उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी उपस्थितजनों ने संविधान के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समता, शिक्षा और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page