KCG

खैरागढ़ में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 137 कर्मियों का सम्मान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित फतेह सिंह खेल मैदान में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं। समारोह में सुरक्षा बलों पुलिस एनसीसी और स्काउट-गाइड सहित कुल 10 प्लाटूनों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया। रक्षित निरीक्षक के. देवराजू ने परेड का नेतृत्व किया जबकि सूबेदार रामकुमार सिंह टू-आईसी रहे। परेड में आईटीबीपी 40वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला प्लाटून सहित विभिन्न दल शामिल हुए। एनसीसी और स्काउट-गाइड दलों ने भी आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मुख्य समारोह में सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश और जिले के विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया है। समारोह के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान निकेश यादव के पिता पुरुषोत्तम यादव को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा मीसाबंदी सुभाष सिंह ठाकुर सहित अन्य मीसाबंदी परिवारों को भी सम्मान प्रदान किया गया है।

जिले के विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 137 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।इनमें पुलिस शिक्षा स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

परेड के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल पुरुष ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईटीबीपी 40वीं वाहिनी द्वितीय तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में बख्शी स्कूल अमलीपारा स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु मंदिर स्काउट-गाइड बालक दल दूसरे तथा एनसीसी बालक दल, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल खैरागढ़ तीसरे स्थान पर रहा। विजेता दलों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

समारोह में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page