KCGछत्तीसगढ़

खैरागढ़ में 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने की मांग तेज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सेवाभावी संस्था नागरिक एकता मंच द्वारा संगीत नगरी खैरागढ़ में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा अम्बेडकर चौक स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने 51 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया जाता रहा है। इसी क्रम में संस्था ने अब उक्त स्थल पर स्थायी रूप से 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाम एक निवेदन पत्र इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के माध्यम से सौंपा गया। निवेदन में कहा गया है कि नागरिक एकता मंच द्वारा निरंतर राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। संस्था की इस भावना और जनआकांक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने 101 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज स्थापित किया जाना खैरागढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा। संस्था ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। नागरिकों का मानना है कि विशाल तिरंगा ध्वज स्थापित होने से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी तथा खैरागढ़ को एक नई सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page