KCG

खैरागढ़ पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक कर सकते है ऑनलाइन पंजीयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ के प्राचार्य एस.बी. वराठे ने बताया कि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत 15 जून रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 11 जून से प्रारंभ हो चुकी है। पंजीयन के बाद 16 जून को मेरिट सूची जारी की जाएगी जबकि अभ्यर्थियों को 17 जून तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रथम चरण का महाविद्यालय आबंटन 19 जून को किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 20 जून से 24 जून तक संबंधित संस्था में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। श्री वराठे बताया कि जिन विद्यार्थियों का चयन प्रथम चरण में नहीं हो पाता है, उनके लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 26 जून से शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 26 जून सुबह 10 बजे से 30 जून रात्रि 11:59 बजे तक पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद 1 जुलाई को पंजीयन प्रक्रिया समाप्त होगी तथा 2 जुलाई को दावा-आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। द्वितीय चरण का महाविद्यालय आबंटन 3 जुलाई को होगा, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 4 जुलाई से 9 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में सुविधा केन्द्र भी स्थापित किया जा रहा है। यहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, काउंसलिंग प्रक्रिया, दस्तावेजों की जानकारी तथा प्रवेश संबंधी अन्य आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संस्था के सुविधा केन्द्र से संपर्क करने की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page