KCG

खैरागढ़ पालिका चुनाव में सभी 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी

खैरागढ़। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में स्थानीय विश्राम गृह में पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और जनाधार बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत, प्रदेश सह-प्रभारी समर कुमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, प्रदेश सचिव देवेंद्र भाटिया, लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी सहित खैरागढ़ चुनाव प्रभारी प्रफुल्ल बैश एवं उज्जवल दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने घोषणा की कि पार्टी खैरागढ़ नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के साथ ही सभी 20 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नेताओं ने चुनाव प्रबंधन और जनसंपर्क को लेकर भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित बैठक में दिल्ली के विकास मॉडल और जनहित से जुड़ी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर जिला महासचिव श्याम मूर्ति नायडू, धनवंती मिश्रा, चित्रा गुरुदेव, संतोष यादव, अजय सिंह, जितेंद्र सोनी, देवगन जंघेल, राजेश मारकंडे, भरथरी वर्मा, अज्जू बजारे, रानी राजलक्ष्मी तिवारी, निलेश सोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page