Uncategorized

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण प्रगति पर

खैरागढ़. नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विकासखंड खैरागढ़ में निर्माणाधीन इस भवन के लिए 15 मार्च 2024 को 1875.58 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग संभाग खैरागढ़ द्वारा कराया जा रहा है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न शासकीय विभागों के कार्यालयों को एक ही परिसर में संचालित करना है। भवन के पूर्ण होने के बाद नागरिकों को विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और श्रम की बचत होगी तथा शासकीय सेवाओं तक आमजन की पहुंच अधिक सुगम बनेगी।नए भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालय एक स्थान पर संचालित होने से प्रशासनिक समन्वय को भी मजबूती मिलेगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होने से शासकीय कार्यों के निष्पादन, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण में सुविधा होगी।संयुक्त जिला कार्यालय भवन के माध्यम से नागरिकों को राजस्व, प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न विकास योजनाओं सहित अन्य शासकीय सेवाओं से संबंधित कार्यों के लिए व्यवस्थित कार्यालयीन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह भवन जिले की प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।जिले के गठन के बाद आवश्यक प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके पूर्ण होने से जिले को बेहतर प्रशासनिक अधोसंरचना उपलब्ध होगी और आमजन को विभिन्न शासकीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक तरीके से प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page