KCGपॉलिटिक्स

अतरिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया विशेष जोर

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। भारतीय जनता पार्टी अतरिया मंडल की मासिक बैठक अतरिया स्थित अटल समरसता भवन में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपने संबोधन में विक्रांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संदेश को साझा करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करें। साथ ही शक्तिकेंद्र, बूथ, मंडल एवं जिला स्तर पर पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण भाव से करें। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। बैठक में मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा सहित मंडल के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page