
दुर्गा चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खैरागढ़। पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की पुण्यतिथि पर दुर्गा चौक सिविल लाइन स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व, जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनरखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन सहित श्रीमती अनुभा चंद्राकर, पूरन सारथी, रविंद्र सिंह गहरवार, जितेंद्रजी सिंह गौर, राधेश्याम यादव, शेखर दास वैष्णव, विक्की टंडन, सूर्यकांत यादव, अल्ताफ अली, श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल एवं नरेंद्र सेन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजा देवव्रत सिंह के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं खैरागढ़ क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।