छत्तीसगढ़

अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिये आवेदन आमंत्रित

सत्यमेव न्यूज दुर्ग. जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण माह नवम्बर 2024 में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जो आवेदक अप्रैल माह 2024 में थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हु है| सेना भर्ती कार्यालय द्वारा निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले आवेदक इस प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते हैं। इस आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक आवेदक https://forms.gle/a6HYNsrGAbPUMZry5 लिंक के माध्यम से आवासीय प्रशिक्षण में आवेदन कर सकते हैं। जो आवेदक फार्म भरेंगे उन्हें 17 अक्टूबर 2024 को शारीरिक मापदण्ड परीक्षण के लिए प्रातः 11 बजे सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपिस्थत होना अनिवार्य है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page