छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्र गिरवर सम्मानित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जिले के दौरे के दौरान ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम बकरकट्टा के मेधावी छात्र गिरवर पटेल को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।गिरवर पटेल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर मेरिट सूची में स्थान बनाया है। वर्तमान में वह रायपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने गिरवर की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। साथ ही कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है ताकि हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सके। गिरवर पटेल के सम्मान से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page