
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में शनिवार को 650 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा और आस्था के साथ दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान आरती भजन-कीर्तन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन महिलाएं युवा और वार्डवासी शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री एवं समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक डॉ. नवनीत जैन ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समानता सेवा और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक भेदभाव मिटाने और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से संत रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। जिला रविदास समाज के अध्यक्ष रघुबन राडेकर ने प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी रौशन चंद्राकर, बलराम जंघेल एवं कामेश गात्रे ने निभाई। समारोह में ज्ञान यादव, राजू उइके, अशोक मोहबे, जयपाल गात्रे, शुभम विश्वास, महावीर सांखला, मुनु भोंडेकर, राजू मोहबेकर, गणेश मोहबेकर, संदीप बौरे, शैलेंद्र बौरे, राजेश भोंडेकर, राकेश भोंडेकर, आत्मा भोंडेकर, शिशुपाल गात्रे, मनजीत गात्रे, कारण मोहबेकर, अरुण मोहबेकर, राहुल मोहबेकर, महेश भोंडेकर, भावेश गात्रे सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन मातृशक्ति एवं युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया तथा संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया है।
