छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

47 पीवी बैगा बसाहट परिवारों के शत-प्रतिशत सर्वे पर जोर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर l इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के 47 पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बैगा बसाहट परिवारों का हाउसहोल्ड सर्वेक्षण कार्य जारी है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्राम हाथीझोला कला, समुंदपानी, गातापार, निजामडीह, समनापुर एवं सरईपतेरा में संचालित पीवीटीजी हाउसहोल्ड सर्वे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वेकर्ताओं को आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा उच्च स्तर की समस्याओं से राज्य शासन को अवगत कराया गया।
ग्राम हाथीझोला कला में केंद्रीय क्षेत्रीय योजना अंतर्गत निर्मित बैगा आवास का निरीक्षण कर हितग्राही टीकाराम से आवास की प्रगति की जानकारी ली गई वहीं ग्राम समुंदपानी में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ग्राम सरईपतेरा में पीएम जनमन योजना अंतर्गत संचालित एमएमई (मोबाइल मेडिकल यूनिट) की टीम से एनीमिया जांच, खून जांच, सिकल सेल जांच एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी पीवीटीजी बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए साथ ही मितानिनों को ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया गया। इस दौरान आदिवासी विभाग के क्षेत्र संयोजक बोधन जोशी भी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page