KCG

अनियंत्रित होकर मोटर सायकल सहित युवक घाटी में गिरा, दर्दनाक मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. गातापार जंगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हृदयविदारक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सुंदर लाल पिछोड़े पिता रमेश उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी टेमरी गातापार जंगल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुंदर लाल गुरुवार 22 मई की सुबह 9 बजे अपने निजी कार्य से राजनांदगांव गया हुआ था और दोपहर करीब 3:30 बजे वह वापस अपने गांव लौटते समय चगुर्दा और गाड़ाघाट के बीच घाटी में मोटर साइकिल के अनियंत्रित होने से घाटी में गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुंदर लाल हैदराबाद में राज मिस्त्री के रूप में ठेकेदारी करता था और करीब एक माह पहले ही अपने गांव लौटा था। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page