KCGअपराध

घर में गांजा रखकर बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 65 ग्राम गांजा और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कंडरापारा छुईखदान निवासी सावन बाई मंडावी (60 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर लोगों को बेच रही है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपिया के घर के बरामदे में घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कपड़े की पोटली से 65 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 750 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 550 रुपये नगद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1300 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपिया को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page