KCGपॉलिटिक्स

14 को होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान, भूपेश बघेल करेंगे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी द्वारा जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान में भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन गुरुवार 14 मई की दोपहर 12 बजे से छुईखदान के टिकरीपारा स्थित मंगल भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान विधायक यशोदा निलांबर वर्मा व हर्षिता बघेल भी मौजूद रहेंगी। समारोह में जिलेभर के ब्लॉक, मंडल, सेक्टर, बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता आकाश दीप सिंह (गोल्डी) का कहना है कि बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया जाएगा। समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षद सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page