KCG

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर साल्हेकला में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड छुईखदान के ग्राम साल्हेकला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आंखों की जांच परामर्श और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान कुल 52 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित 6 मरीजों की पहचान कर उन्हें निशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। वहीं जरूरतमंद लोगों को पढ़ने के चश्मे आई ड्रॉप और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी विनय कुमार रामटेके ने साइट सेवर्स संस्था की टीम तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से ग्रामीणों की जांच की है। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता सेवा करुणा और स्वैच्छिक सहयोग की भावना को समर्पित है। रेड क्रॉस सोसाइटी लगातार स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और जनजागरूकता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य दुष्यंत जंघेल, ग्राम सरपंच, उपसरपंच, मितानिन समन्वयक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page