
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सर्व सेन समाज जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वाधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणी सेन जी महाराज जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार 12 मई को छुईखदान में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण पर है। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करेगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना होगी वहीं दोपहर 12 बजे एवं 2 बजे अतिथि स्वागत के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर बिजली ऑफिस के पास छुईखदान को निर्धारित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक खैरागढ़ यशोदा निलाम्बर वर्मा एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष तथा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत खैरागढ़ के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष नम्रता गिरीराज वैष्णव, उपाध्यक्ष प्रकाश महोबिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान के अध्यक्ष रामकुमार पटेल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष छुईखदान भावेश कोचर उपस्थित रहेंगे। सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सेन ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

