KCG

अनावरण के इंतजार में देवव्रत सिंह के प्रतिमा

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व खैरागढ़ के अपराजय विधायक स्व.देवव्रत सिंह की आदम कद प्रतिमा अनावरण के इंतजार में है. गौरतलब हो कि स्व.देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन के 2 बाद तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने स्व.सिंह की अक्षुण स्मृति में उनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी जो अब सिविल लाइन दुर्गा चौक के सामने बनकर पूरी तरह तैयार है और अनावरण का इंतजार कर रही है. स्व.सिंह की गरिमा स्थली एक सुंदर उपवन का भी स्वरूप दिया गया है तथा सुंदर विद्युत सज्जा भी की गई है. प्रतिमा के अनावरण को लेकर सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बहुत जल्द प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page