अपराध

होली में नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज/ठेलकाडीह. नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया हैं. मामला ठेलकाडीह थाने का हैं जहाँ रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 मार्च को 12 साल की नाबालिग लड़की से होली के दिन शाम तकरीबन 4.00 बजे होली खेलने के लिए गांव में गई थी. गांव के ही युवक परमेश्वर वर्मा द्वारा पीड़िता को अपने पास बुलाकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करते हुये छेड़खानी की गई. प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में धारा 354, भादवि 8,10 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करा टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी की पतासाजी के लिये रवाना हुआ आरोपी को उसके घर ग्राम ढाबा में दबिश देकर आरोपी परमेश्वर वर्मा पिता गोंविंद राम वर्मा उम्र 29 वर्ष ग्राम ढाबा थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव को हिरासत मे लिया गया. आरोपी को धारा 354 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page