अपराध

स्थायी वारंटी: फिर दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आचार संहिता के दौरान पुलिस प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है, कई वर्षों से अपराध कर पुलिस प्रशासन के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं स्थाई वारंटी आरोपियों की पुलिस लगातार धर-पकड़ कर रही है. अभियान के तहत पुलिस विभाग ने फिर दो स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. 

 जानकारी अनुसार छुईखदान न्यायालय के प्रक. क्र. 25/2015 धारा 379 (चोरी के आरोपी) संतोष कुजाम पिता मोतीराम कुंजाम उम्र 24 साल निवासी चिखली जिला राजनांदगांव एवं राजनांदगांव के प्रकरण क्रमांक 2204/2016 धारा 138 (चेक बाउंस के आरोपी) चैतू राम सतनामी पिता कार्तिक सतनामी उम्र 47 साल निवासी चांदगढ़ी थाना खैरागढ़ जिला-केसीजी को स्थायी वांरटी टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. स्थायी वांरटी टीम में उपनिरीक्षक बिरेन्द्र चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह, आरक्षक लोकेश ठाकुर, लाला निषाद, तेजराम, उदय बरेठ, महिला आरक्षक लक्ष्मी चंदेल, राधिका की सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page