KCG

अवेली में प्रवेश उत्सव संपन्न, बच्चों को वितरित की गईं पुस्तकें व गणवेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ के ग्राम अवेली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित की गईं। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठिका एवं शिक्षकों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित ग्रामवासियों ने विद्यालय में निरंतर सुधार एवं विकास की मांग रखी। कार्यक्रम में उपसरपंच, पंचगण, ग्रामवासी, पालकगण तथा शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page