KCG

10वीं 12वीं के मूल्यांकन कार्य का संयुक्त संचालक ने किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य की प्रगति पर है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आरएल ठाकुर और जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के बाद जानकारी दी गई है कि हाईस्कूल परीक्षा के लिये 50,840 उत्तर पुस्तिकाओं में से 43,783 का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिये 33,090 उत्तर पुस्तिकाओं में से 26,804 का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मूल्यांकन केंद्र अधिकारी, सहायक मूल्यांकन अधिकारी, स्ट्रांग रूम प्रभारी संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एवं सभी विषयों के मूल्यांकनकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी विषयों का मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page