पॉलिटिक्स

सेवा पखवाड़ा मना रहे भाजपाईयों ने नदी की सफाई कर किया पौधारोपण

पिपरिया व आमनेर नदी के तटों की हुई सफाई

खैरागढ़. सेवा पखवाड़ा मना रहे भाजपाईयों ने नगर में नदियों की सफाई कर पौधारोपण किया व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर भाजपा द्वारा विविध आयोजन किये जा रहे हैं. इसी तारतम्य में गुरूवार को पिपरिया स्थित नदी तट पर व आमनेर नदी तट पर सफाई अभियान चलाकर महिला मोर्चा व मंडल भाजपा द्वारा वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान भाजपाईयों ने फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया. समूचे आयोजन के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष साफिया बेगम, कीर्ति वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष निलीमा गोस्वामी, पार्षद गिरजा नंद चंद्राकर, इंदिया निषाद, जुबेदा बेगम, रोहणी साहू, धनुक राम साहू, गीतू साहू, सावित्री साहू, नसीम बी सहित सेवाभावी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page