
खैरागढ़। तुरकारीपारा निवासी जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त समिति प्रबंधक लेखराम गंगबोइर का 74 वर्ष की आयु में 24 अक्टूबर की शाम 4.30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार 25 अक्टूबर को दाऊचौरा स्थित जैन मुक्तिधाम में किया गया। दिवंगत लेखराम गंगबोइर कम्प्यूटर सेवा व्यवसायी रोहित (गोलू), प्रफुल्ल और भूपेंद्र (पप्पू) गंगबोइर के पिता थे। अंतिम संस्कार के दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र रोहित गंगबोइर ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, परिजनों और वार्डवासियों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।