Uncategorized

जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हो रहे प्रयास

खैरागढ़। विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने ग्राम पंचायत सिंगारपुर के बैगापारा (तुमड़ाबोड़) में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदिम जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में बैगा महिलाओं को लघु वनोपज संग्रहण, तेंदूपत्ता विपणन, समूह संचालन, बीमा योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वन विभाग और उद्योग विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को स्थानीय वन संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा सामूहिक आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ाने के उपाय बताए। कार्यक्रम में सरपंच चंद्र कुमार वर्मा, सचिव तेजनाथ ठाकुर, लघु वनोपज प्रबंधक चंद्रेश्वर यादव, उद्योग विभाग के संजय पटेल, चेतन दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला समूहों की सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page