सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट में टेबल टॉप अभ्यास के बाद होगी मॉक ड्रिल00 विभागों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारीखैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों और राहत-बचाव कार्यों में विभागीय समन्वय परखने के लिए 19 नवंबर को जिला स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित होगा। जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश नेताम ने बताया कि सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में टेबल टॉप अभ्यास के बाद साल्हेवारा बांध में मॉक ड्रिल की जाएगी।

