Uncategorized

छिन्दरी बांध के जंगल में 52 पत्ती के कथित खेल की चर्चा

छुईखदान। छिन्दरी बांध के आसपास स्थित जंगल क्षेत्र में 52 पत्ती के कथित जुआ खेल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी रात के समय ऐसी गतिविधियां जारी रहने की सूचना मिल रही है। पूर्व में दिन में खेले जा रहे जुएँ के इस गोरख धंधे की तस्वीर भी सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार कथित तौर पर जगह बदल-बदलकर खेल संचालित किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि इन सूचनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आ रही सूचनाओं के मद्देनजर छिन्दरी बांध और आसपास के जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा मामले की जांच करने की जरूरत है। फिलहाल कथित गतिविधियों में शामिल लोगों और स्थानों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page