KCG

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में वीएमसी की हुई बैठक

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान प्रभारी प्राचार्य सत्यनारायण रेड्डी मल्ला समेत सभी 14 सदस्य उपस्थित रहे. समिति अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा ने बैठक में शिक्षा सत्र 2024-25 की रूपरेखा को लेकर विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद बैठक में आगामी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया, संविदा पर शिक्षकों की भर्ती, फर्नीचर समेत अन्य सामग्री सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने बिंदु समिति के समक्ष रखे. जिसमें विद्यालय के आगामी एवं दूरगामी विकास और शैक्षिक दृष्टिकोण के बिंदुओं पर चर्चा हुई. प्रस्तुत कार्य की समीक्षा करते हुए एकमत से सहमति प्रदान की. इस दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page