KCGपॉलिटिक्स

नगर विकास की मांगों को लेकर पार्षद सुमन पाटले ने मंत्रियों से की मुलाकात

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद सुमन पाटले ने अपने साथियों के साथ रायपुर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंडई नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मंत्रियों के समक्ष रखा। पार्षद सुमन पाटले ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से गंडई नगर के वार्ड क्रमांक 8 में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वार्ड में सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त सामुदायिक भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात के दौरान गंडई से टिकरीपारा मार्ग तथा गंडई से पंडरिया मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया।

उन्होंने इन मार्गों की आवश्यक मरम्मत एवं बेहतर आवागमन के लिए सड़क विकास कार्य कराए जाने की मांग रखी। मंत्रियों ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मांगों पर आवश्यक पहल करने तथा विकास कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। पार्षद ने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन स्तर तक पहुंचाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। इस दौरान भाजपा महामंत्री रतन खांडेकर, आत्मा प्रसाद मनहरे, सरपंच आकाश बंजारे, राजमहंत किशुन दास मिर्चे, जनक डहरे, दद्दू बघेल, मधुदास सोनवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page