KCG

विधायक के साथ लोधी समाज की महिलाओं ने कांचरी में रोपे पौधे

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती अवसर पर महिला लोधी समाज के तत्वाधान में ग्राम कांचरी में पौधारोपण का आयोजन किया गया जहां विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा सहित समाज की महिला पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें इसके लिए जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान विधायक ने लोधी समाज की सदस्यों सहित ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया वहीं स्कूली बच्चों को लंच के लिये टिफिन का वितरण भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला लोधी समाज की सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page