KCG

समाजसेवी सूर्यकांत को कोरिया यादव समाज के छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री की मिली महती जिम्मेदारी 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ. रायपुर सामुदायिक भवन शीतला चौक मठपारा में रविवार को प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज छ.ग. के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय यादव ने कार्यकारिणी गठित की जिसमें खैरागढ़ से समाजिक कार्य में सदैव सक्रिय रहने वाले सूर्यकांत यादव को समाज में महती जिम्मेदारी के साथ छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज का प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया वहीं महामंत्री ईश्वर यादव, प्रदेश प्रचार मंत्री सुनील यादव को मनोनीत किया गया. पदाधिकारी के चयन उपरांत खैरागढ़ कोसरिया यादव समाज में हर्ष व्याप्त है. समाज के वरिष्ठ जनों ने छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव के प्रदेश पदाधिकारी मनोनीत होने पर समाजसेवी सूर्यकांत यादव, ईश्वर यादव, सुनील यादव सहित पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page