अपराध

तेज रफ्तार कार से टकराई मोटर सायकल, दो घायल

जालबांधा के पास मोहंदी मोड़ में हुआ हादसा

सत्यमेव न्यूज़/जालबांधा. जालबांधा के पास मोहंदी मोड़ में दो मोटर सायकल सवार तेज रफ्तार कार से टकरा गये. दुर्घटना में मोटर सायकल सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आयी है. जानकारी अनुसार बुधवार 20 जुलाई की शाम तकरीबन 4:45 बजे मोटर सायकल क्र.सीजी 08 वाय 1012 में सवार अंकालू राम मेहर उम्र 46 वर्ष व उसका साथी पुष्पेन्द्र शिवारे उम्र 18 वर्ष अपने गृह ग्राम मोहंदी से जालबांधा की ओर आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही टाटा नेक्सॉन कार क्र.सीजी 07 बीवाय 2845 से मोटर सायकल की भिडं़त हो गई. दुर्घटना में मोटर सायकल में सवार युवक पुष्पेन्द्र के हाथ में गंभीर चोट आयी है वहीं मोटर सायकल चला रहे अंकालू राम के सिर व पैर में चोट आयी है. दुर्घटना के बाद घायलों को 112 की मदद से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page