राजनांदगांव

सकल जैन श्रीसंघ की तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का उत्साह

जैनावलंबियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली यात्रा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. सकल जैन श्रीसंघ के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सोमवार 15 अगस्त को संघ से जुड़े जैन परिवार के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली. नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये महावीर चौक पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया. बता दे कि हर्षोल् लास के साथ तिरंगे के जयघोष के साथ नागरिकों का अभिनंदन स्वीकार करते हुये सकल जैन श्रीसंघ का आयोजन संपन्न हुआ. इस दौरान संघ के द्वारा रात्रिकालीन कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई जहां फैंसी ड्रेस एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया. जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ द्वारा सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मिष्ठान लड्डू का वितरण किया गया. सफल आयोजन में संघ अध्यक्ष नरेंद्र बोथरा, महेंद्र डाकलिया, धर्मेंद्र सांखला, अभय गिडिया का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page