अपराध

टिकरापारा में घर के पास खड़ी पुलिस जवान की क्रेटा कार जलकर खाक

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. नगर के नया टिकरापारा में शनिवार व रविवार की दरमियानी रात पुलिस विभाग में पदस्थ जवान की नई क्रेटा कार जलकर खाक हो गई. घटना शनिवार की देर रात तकरीबन 2 बजे की बताई जा रही है. जानकारी अनुसार नया टिकरापारा निवासी व केसीजी जिला पुलिस में पदस्थ जवान विभाष सिंह शनिवार की रात्रि तकरीबन 11:30 बजे राजनांदगांव से खैरागढ़ पहुंचा और हमेशा की तरह अपनी क्रेटा कार क्र. सीजी 08 एडब्ल्यू 6421 को घर के पास पार्किंग में खड़ी कर घर गया. विभाष घर में फ्रेश होकर और खाना खाकर रात में तकरीबन 12.30 बजे टहलने निकला तो कार सुरक्षित खड़ी थी. इसके बाद रात्रि 3 बजे पड़ोसी ने बताया कार में आग लग गई है. विभाष सहित परिजन और पड़ोसियों ने रेत व पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कार में आग की लपटे तेज होने के कारण उसे पर काबू नहीं पाया जा सका. मामले को लेकर खैरागढ़ थाने में आगजनी की शिकायत की गई है. पुलिस जवान ने कार बीते 6 अप्रैल को किस्त में खरीदी थी. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोग अथवा अज्ञात कारण से कार में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामले को जांच में लिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page