
खैरागढ़। संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों के लिए सहारा बन रही है। इसी कड़ी में खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम मदुराकोही निवासी 80 वर्षीय पार्वती बाई साहू के परिवार को अनुयायियों ने राशन सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। बताया गया कि पार्वती बाई के पुत्र राजकुमार और पुत्रवधू की कुछ समय पूर्व आगजनी की घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे मयंक (9), कुशांत (6) तथा तीन वर्षीय जुड़वां बच्चे पूरब और तान्या रह गए है जिनका पालन-पोषण अब उनकी वृद्ध दादी पार्वती बाई कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की स्थिति को देखते हुए 5 अक्टूबर को संत रामपाल के अनुयायी बरसाती, चंद्र कुमार दास, गांधी दास, छन्नू तीरथ दास सहित अन्य भक्त राशन सामग्री लेकर पहुंचे और परिवार को सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर उप सरपंच मनोज सिन्हा, पूर्व सरपंच उत्तम सिन्हा और ग्रामीण सियान रमेश बैंस सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की इस प्रकार सहायता समाज के लिए प्रेरणादायक है। पार्वती बाई ने भावुक होकर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।लगातार जरूरतमंदों तक पहुंच रही मददअन्नपूर्णा मुहिम के तहत इससे पहले ग्राम दपका में आगजनी से प्रभावित स्व.महेश निषाद के परिवार को राशन, कपड़े, जूते, गर्म कपड़े और बिस्तर सहित दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई थी वहीं ग्राम अवेली निवासी रिखीराम पटेल के परिवार को भी पिछले पांच माह से राशन सामग्री दी जा रही है। अनुयायियों ने बताया कि मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को निरंतर सहयोग उपलब्ध कराना है।
