स्पोर्ट्स

संभाग स्तरीय ताईक्वांडो स्पर्धा में जिले की 14 छात्राओं का चयन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. संभाग स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने जिले की 14 छात्राएं दुर्ग के लिये रवाना हुई। ज्ञात हो कि जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिये 14 वर्ष वर्ग में कोहकाबोड़ व कामठा पूर्व मा.शा. की छात्राएं दीपिका, चंद्रकुमारी वर्मा, सुशीला, फलेश साहू, कोमेश्वरी व गौरी का चयन किया गया था वहीं 17 वर्ष वर्ग में जानवी साहू, हारती यदु, पल्लवी वर्मा, पुष्पांजलि, शीतल देवांगन, लाड़ली वर्मा, हर्षीता राय, कनिका यादव का चयन किया गया था। उक्त सभी चयनित छात्राएं कन्या शाला खैरागढ़ के व्यायाम शिक्षक आशीष पटेल व सेजेस गंडई के प्रिकेश कश्यप के नेतृत्व में दुर्ग रवाना हुई हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page