Uncategorized

शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाकर शिक्षिका और दो बच्चियों को रौँदने वाले आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

खैरागढ़। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद मिनी माता चौक में सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक शिक्षिका और दो छात्राओं को तेज रफ्तार इको वैन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षिका किरण तिवारी (42) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इको वैन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार घटना 5 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। ठेलकाडीह स्कूल में छुट्टी के बाद दो छात्राएं दुगेश्वरी विश्वकर्मा और देवकी विश्वकर्मा अपनी शिक्षिका श्रीमती किरण मनीष तिवारी के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान डुमरीडीहकला की ओर से आ रही इको वैन क्र.सीजी 07 सीजे 3862 के चालक ने कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई वहीं दोनों बच्चियों को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए ठेलकाडीह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त इको वैन को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन चालक डोमेश्वर उर्फ दादू यादव (30) पिता नंदकुमार यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 3, मठपारा गया नगर, थाना कोतवाली, जिला दुर्ग को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और 110 के तहत गैर-इरादतन हत्या एवं गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page