Uncategorized

13 अक्टूबर को खैरागढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला, 660 से अधिक पदों पर होंगी भर्ती

खैरागढ़। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जिले के शिक्षित एवं रोजगार के इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर पालिका सांस्कृतिक भवन, खैरागढ़ में आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी श्रेणी के 660 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट, भिलाई, पुस्कल एग्रोटेक, कवर्धा, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अंजोरा, जिला दुर्ग, फाइड दक्ष, मरोदा भिलाई, ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन, रायपुर तथा स्टार आदर्श होम केयर सर्विस सोसायटी, रायपुर सहित अन्य नियोजक शामिल होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक एवं संबंधित तकनीकी योग्यता निर्धारित है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 8 हजार से 20 हजार रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदकों के लिए रोजगार पंजीयन के साथ रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 13 अक्टूबर को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रतियों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। रिक्तियों एवं पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबपोर्टल erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है।*जिले के उद्योगों से रोजगार मेले में सहभागिता की अपील*महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के उद्योगों एवं निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से भी इस जिला स्तरीय रोजगार मेले में सहभागिता करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जिले के स्थानीय उद्योग यदि अपनी उपलब्ध रिक्तियों के साथ रोजगार मेले में शामिल होते हैं, तो स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उद्योगों की सहभागिता से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने की दिशा में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page