Uncategorized

विसर्जन झांकी से पूर्व गृहमंत्री विजय शर्मा ने खैरागढ़ में किए गणपति बप्पा के दर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार देर रात खैरागढ़ पहुंचे और यहां आयोजित भव्य गणेशोत्सव में गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्री शर्मा ने विशेष रूप से खैरागढ़ के राजा के दर्शन कर कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा गणपति बप्पा सब पर कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख-समृद्धि तथा मंगल लेकर आएं।

खैरागढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत का नेतृत्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया। इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पश्चात विजय शर्मा गणेश पंडाल पहुंचे और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आराधना की। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, वरिष्ठ नेता टी.के. चंदेल, गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, आयश सिंह, नीलिमा गोस्वामी, आलोक श्रीवास, शशांक ताम्रकार, अनीश सिंह, रूपेंद्र रजक, संजय शर्मा, मोनिका रजक और महेश गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि गणेशोत्सव जैसे पर्व समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली, नागरिकों की उन्नति और भाईचारे की भावना का प्रसार ही गणेशोत्सव का वास्तविक संदेश है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page