KCG

विश्व मच्छर दिवस पर केसीजी में चला विशेष जागरूकता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर 20 अगस्त को जिले के सभी विकासखंडों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों के लक्षण बचाव और समय पर उपचार की जानकारी दी। अभियान के दौरान घर-घर बुखार सर्वे कर संभावित मरीजों की RDT एवं स्लाइड से जांच की गई तथा संक्रमित पाए गए मरीजों का समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया गया। साथ ही जल-जमाव वाले स्थानों की सफाई कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस वर्ष की थीम मच्छर छोटे हो सकते हैं लेकिन उनका प्रभाव बहुत बड़ा है” माध्यम से रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने नागरिकों से मच्छरदानी के नियमित उपयोग साफ-सफाई और घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि VHSNC और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गांवों में लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शून्य मलेरिया स्वस्थ भारत स्वस्थ केसीजी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page