Advertisement
KCG

विश्व नवकार दिवस पर खैरागढ़ में आज सामूहिक जाप

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विश्व स्तर पर बढ़ती अशांति तनाव और वैचारिक अस्थिरता के बीच आध्यात्मिक साधना और सामूहिक प्रार्थना की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को विश्व नवकार दिवस के अवसर पर खैरागढ़ में विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर खैरागढ़ के जैन दादा बाड़ी से लगे कुशल पैलेस प्रांगण में प्रातः 08:01 बजे से नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जन जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों की सहभागिता अपेक्षित है जो एक साथ नवकार मंत्र का जाप कर मानवता के कल्याण और शांति की कामना करेंगे। जैन धर्म में नवकार मंत्र को अत्यंत पवित्र प्रभावशाली और सार्वभौमिक माना जाता है। यह किसी एक व्यक्ति या देवता की स्तुति नहीं बल्कि सिद्धों आचार्यों उपाध्यायों और साधु संतों के श्रेष्ठ गुणों का स्मरण है। यही कारण है कि इसे आत्मशुद्धि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का आधार माना जाता है। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि नवकार मंत्र केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाला दिव्य संदेश है। यह व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य शांति और आत्मबल प्रदान करता है। उनका कहना है कि जब समाज एकजुट होकर सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना के साथ आगे बढ़ता है तब शांति और सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है। इस आयोजन के माध्यम से जैन समाज द्वारा यह संदेश भी दिया जाएगा कि एक मंत्र, एक भावना और एकजुट समाज के संकल्प के साथ विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना की जा सकती है। जैन समाज के सभी सदस्यों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व नवकार दिवस के इस विशेष आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page