Advertisement
Uncategorized

संगीत नगरी की बेटी आध्या ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ की बेटी आध्या सिंह ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नगर सहित प्रदेश का नाम रौशन किया है। आध्या राजकुमार कॉलेज रायपुर में कक्षा 9वीं की छात्रा है। ज्ञात हो कि अजमेर (राजस्थान) के मेयो कॉलेज में अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जहां आध्या ने भी प्रतिभागिता की थी जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आध्या की इस उपलब्धि के चलते उनका चयन अब एसजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उक्त प्रतियोगिता नवंबर के तीसरे सप्ताह में रांची (झारखंड) में आयोजित होगी। आध्या की इस सफलता के पीछे उनके दादा लाल चिंताहरण सिंह का आशीर्वाद और पिता राजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। आध्या के दादा व पिता का सपना था कि आध्या नई ऊँचाइयों को छुए और अपने परिवार सहित देश-प्रदेश का नाम रौशन करें। दादा व पिता की इन्हीं सपनों को पूरा करने की जिद ने आध्या को हिम्मत प्रदान किया और उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। बेटी के सपनों को पंख देने परिवार के लोगों ने हर संभव सहयोग प्रदान किया। तीरंदाजी के प्रशिक्षण से लेकर शिक्षा तक हर कदम पर वे उसके साथ खड़े रहे। दादा लाल चिंताहरण सिंह और पिता राजेंद्र सिंह का सपना है कि उनकी बेटी आगे चलकर कलेक्टर बने और समाज सेवा में योगदान दे। वे मानते हैं कि बेटियाँ भी बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं। आध्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित नगरवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page