KCG

जिले के 135 विद्यालयों व 8 महाविद्यालयों सहित विविध स्थानों पर चलाया जायेगा साइबर जागरूकता अभियान

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के 135 विद्यालयों व 8 महाविद्यालयों सहित लगभग 200 से अधिक स्थानों पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता अभियान को लेकर शिविर का आयोजन किया जायेगा। समर्थ अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित शिक्षक, शिक्षिका, छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित शहरी तथा ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने व सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जायेगी। शिविर में प्रमुख रूप से एपीके ऐप फाईल, जॉब फ्रॉड, फेक अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्सन आदि विभिन्न प्रकार के बिंदुओ पर हो रहे ठगी के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसी भी प्रकार से ऑनलाइन फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन संबंधी फ्रॉड करने के प्रयास पर चक्षु पोर्टल पर दर्ज करने जागरूक किया जायेगा। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं एएसपी श्रीमती नेहा पाण्डेय व एसडीओपी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन मे समर्थ अभियान के तहत केसीजी पुलिस द्वारा बैंक, व्यवसायिक संस्थान के साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं आम जन को साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों, क्रेशर खदान व राईस मिल सहित थाना गातापार के 10 स्थल, थाना बकरकट्टा के 15 स्थल, थाना सालहेवारा के 28 स्थल, थाना मोहगाव के 15 स्थलों पर भी समर्थ साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page