KCG

खैरागढ़ यातायात पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरूकता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ यातायात पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। खैरागढ़ यातायात पुलिस ने 13 और 14 जून 2025 को थाना ठेलकाडीह और थाना छुईखदान क्षेत्र में वाहन चालकों की वाहनों के दस्तावेजों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान खामियां पाये जाने पर वाहन चालकों को समझाइश दी गई और आवश्यक दस्तावेजों को रखने के लिए कहा गया। इस दौरान कुल 23 प्रकरण में 13300 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस खैरागढ़ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझें। वाहन चलाते समय पूर्ण दस्तावेज जैसे कि वाहन का बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, PUC, फिटनेस, RC आदि रखें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे की हालत में वाहन न चलाएये।आवारा मवेशियों को खुले में न छोड़ें। मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन न करें। सभी वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगाएं। दुर्घटना में घायलों का नगद रहित इलाज कराएं। राहगीरों की मदद करें और हिट एंड रन मामलों में सहायता प्रदान करें। यातायात पुलिस खैरागढ़ ने कहा है कि यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और निर्धारित मापदंड के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। जिला पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page