Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

टिकट कटने से नाराज भाजपा नेत्री शैव्या ने पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भाजपा से टिकट काटे जाने से नाराज छुईखदान की भाजपा नेत्री शैव्या वैष्णव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शैव्या ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है और महिलाओं के संघर्ष को लेकर भी बता की है। ज्ञात हो कि शैव्या वैष्णव छुईखदान के वार्ड क्र.01 की पूर्व पार्षद तथा वर्तमान में जिला महिला मोर्चा मंत्री हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा से शैव्या वैष्णव को अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को प्रत्याशी घोषित किया है जिसके बाद शैव्या अपना टिकट कटने से नाराज चल रही हैं। वायरल वीडियो में शैव्या रोते हुए न केवल पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है बल्कि राजनीति में महिलाओं के संघर्ष और उनके साथ होने वाले अन्याय पर भी खुलकर अपनी पीड़ा रखी है। शैव्या ने कहा है कि यह वीडियो उन्होंने उन सभी महिलाओं के लिए बनाई हैं जो राजनीति में हैं। महिलाओं के लिए राजनीति करना आसान नहीं है, परिवार और बच्चों को छोड़कर मैदान में उतरकर मेहनत करनी पड़ती है। शैव्या ने कहा मैंने भी दिन-रात पार्टी के हित में मेहनत की थी लेकिन नतीजा क्या मिला? उन महिलाओं को टिकट दिया गया जिनके पीछे बड़े नेताओं और परिवार का हाथ है। हमारी मेहनत क्या कम थी? आरक्षण इसलिए आया था कि महिलाएं आगे बढ़ सके लेकिन यहां आरक्षण भी परिवारवाद की भेंट चढ़ गया। शैव्या ने पार्टी पर सीधे परिवारवाद और गुटबाजी का आरोप लगाते हुये कहा है कि महिलाओं के संघर्ष और योगदान को नजर अंदाज किया गया है। शैव्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और छुईखदान के राजनीतिक गलियारे में इसके बाद हलचल मच गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page