अपराध

खेत जोताई कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर पलटा

दुर्घटना में ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम डोकराभाठा में खेत जोताई कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया जिससे ट्रैक्टर का सामने हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम डोकराभाठा निवासी रामकुमार कुर्रे लगभग पखवाड़ेभर पहले पॉवरट्रेक ट्रैक्टर खरीदा था.

कुछ दिन पहले ग्राम बरगड़ा से खेत की जोताई कर वापस लौट रहा था तभी ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया और अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा. हालांकि दुर्घटना से किसी को जन हानि नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page